डायल 112 ने घर से लापता 17 वर्षीय बच्चे को परिवार से मिलाया | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डायल 112 ने घर से लापता 17 वर्षीय बच्चे को परिवार से मिलाया | New India Times

खाना खाकर 17 वर्षीय लड़का घर से लापता हो गया. परिजनों के लाख घूमने के प्रयास के बाद भी बच्चा परिजनों को कहीं नहीं मिला तो 112 पर सूचना दी. डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया।

माऊ खालसा जो कैंट चौकी थाना सदर बाजार लगता है वहां के रहने वाले प्रताप सिंह का 17 वर्षीय बेटा वंश सिंह रात को खाना खाने के बाद घर से लापता हो गया. परिजनों द्वारा ढूंढने के बाद भी जब बच्चे का कहीं पता नहीं लगा तो बच्चे के ममेरे भाई सूरज ने डायल 112 को बताया कि मेरा ममेरा भाई वंश सिंह रात को खाना खाने के बाद घर से गायब हो गया है डायल 112 की गाड़ी पर नंबर 1343 गांव पहुंची और गाड़ी पर तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार और चालक फूल सिंह ने ग्रामीणों की मदद से लापता बच्चे को गांव के आसपास ही ढूंढना शुरू किया लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गांव के पास ही कन्नौज नदी पर बने ओवर ब्रिज के नीचे से लापता बच्चे को सकुशल बरामद किया और वंश को उनके परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article