रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश शासन द्वारा संधारित रणछोडराव मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 82 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए.
झाबुआ जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा थांदला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम परवलिया में श्री रणछोड भगवान, श्री गणेश जी एवं अम्बे माता, दुर्गा माता की मुर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान बडी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

जिले का यह मंदिर शासकीय श्रेणी में है एवं इसमें मध्य प्रदेश शासन धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा रूपए 82 लाख 35 हजार की राशि आवंटित की है।
मंदिर निर्माण हेतु मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अद्योसरचना विकास मण्डल इसके निर्माण एजेंसी है।
लक्ष्मीनारायण मंदिर थांदला को भी 17 लाख 63 हजार की राशि स्वीकृत की है।
इस दौरान एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।
