आशीष राय, टीकमगढ़ ( मप्र ), NIT;
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीणों तक बिजली उपलब्ध कराने के लाख दावे करते हैं, लेकिन निचले स्तर पर देखा जाए तो अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लोग आज भी बिजली के लिए परेशान हैं। ऐसा ही मामला टीकमगढ़ से 8 किलोमीटर दूर ग्राम जुडावन का है जहां 2 माह पहले आकाशीय बिजली गिरने के कारण गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसकी ग्रामीणों द्वारा बार-बार अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर भी आज तक ठीक नहीं कराया गया जिससे परेशान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर कलेक्टर से ट्रांसफार्मर ठीक करवाने की मांग की है।
वही ग्रामीणों ने NIT संवाददाता को बताया कि उन्हें 2 माह से पानी व गेहू पिसवाने के लिए गांव से 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, साथी मच्छरों व कीड़े मकोड़ों के कारण बीमारियां फैल रही हैं। अगर जल्द ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया गया तो उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
