डीसीपी सेंट्रल जोन द्वारा दवा बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं होल सेलरों के साथ हुई अहम बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

डीसीपी सेंट्रल जोन द्वारा दवा बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं होल सेलरों के साथ हुई अहम बैठक | New India Times

राजधानी भोपाल में डीसीपी जोन 3 श्री रियाज इकबाल द्वारा दवा बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं होल सेलरों के साथ 2 अहम बैठक हुई। पहली बैठक थाना शजहानाबाद एवं दूसरी बैठक अन्य मीटिंग हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें बताया गया कि आजकल सभी अपराधो में आरोपी द्वारा किसी न किसी प्रकार का नशा जैसे कोरेक्स, एलप्रेक्स ट्राइका, एटीवान, लोराजीपाम, आदि ड्रग का उपयोग किया जा रहा है, जिसे मेडिकल शॉप पर बिना पर्चे या डायरेक्ट सेल की जा रही है।

इस प्रकार की दवाओं का अलग से स्टॉक मेंटेनेंस करें एवं विक्रय की जानकारी रखें। अधिकृत रिटेलर या प्रिसक्रिप्शन वाले ग्राहक को ही सेल करें। अधिक मात्रा मैं आदतन अपराधी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष ना बेचे। यदि कोई रिटेलर आदतन अपराधी को अवैध रूम से बिक्री करता है तो उसके द्वारा किए गए कृत्य या अपराध में अपराधी के साथ रिटेलर के विरुद्ध भी कार्यवाही की जावेगी। इस प्रकार की जानकारी प्रात होती है तो पुलिस थाना और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करे। पुलिस का सहयोग करे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article