मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 नंबर 5 पनारा के वार्ड नंबर 19 में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर ग्रामों में पानी की अधिक समस्या है पर पंचायत द्वारा यहां पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिसकी जानकारी कई बार पंचायत में दी जा चुकी है. यहां कुआं पानी से लबालब भरा हुआ है पर पानी पीने योग्य नहीं है. पानी इतना गंदा बदबूदार पानी दिखाई दे रहा है एवं कुएं के अंदर कचरों का अंबार लगा हुआ है. कई वर्षों से साफ नहीं किया गया है इसीलिए हमें मजबूरन दूर से पानी पीने के लिए इस भीषण गर्मी में लाना पड़ता है एवं बाहर के लिए भी पानी का कोई स्रोत यहां नजर नहीं आता है, समय लेकर ध्यान देने की जरूरत है ताकि कुआं साफ हो जाए तो यह पानी पीने योग्य एवं दूसरे उपयोग के लिए बन जाएगा तो समय लेकर ध्यान देने की जरूरत है. ग्रामीणों की मांग है की कुआं की साफ-सफाई समय पर की जाए ताकि कुएं का पानी पीने योग्य हो जाए. ग्रामीणों की मांग है कि पीने योग्य पानी की व्यवस्था की जाए ऐसी मांग मदन धुर्वे, संजो, रेखा बाई, नंदिनी, राकेश, श्री श्री कल्लू, बबलू उईके, रामप्यारी, अमर वंशी आदि ग्रामीणों ने की है.
