अल सुबह तक चला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन-मुशायरा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अल सुबह तक चला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन-मुशायरा | New India Times

थांदला में भारतीय मित्र मंडल द्वारा एक विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मुशायरा आयोजित किया गया जिसमें देश के प्रसिद्ध कवि शायरों ने शिरकत की. अनिता आनंद मुकाती धार की सरस्वती वंदना और सिराज तन्हा अलीराजपुर की नाअते पाक से प्रारंभ हुआ और अल सुबह 4 बजे तक चला जिसमें देश के सर्व श्रेष्ठ मंच संचालक इस्माईल नज़र देवास ने अपने बेबाक और चुटिले अंदाज में बेहतरीन संचालन किया फिरोज़ सागर जोबट ने भारत बोल रहा हूं के साथ ही सुन्दर गीतों की प्रस्तुति दी मकसूद शाह हजलकार देवास ने ये सरकारी अस्पताल है बेटा और हास्य पंक्तियों से श्रोताओं का दिल जीता वहीं इकबाल मोदी देवास ने भी संजीदा शेर व मुक्तकों से जनता की खूब प्रशंसा पाई अपूर्व शुक्ला बड़वानी ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से राष्ट्र भक्ति का संचार किया.

अल सुबह तक चला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन-मुशायरा | New India Times

सिराज तन्हा अलीरापुर ने राष्ट्रीय एकता को समर्पित अपनी गज़लो से श्रोताओं की खूब दाद बटोरी अनिता आनंद मुकाती धार के श्रंगार गीतों ने खूब समां बांधा वहीं चांद अंजुम जौहरी देवास ने अपने बेहतरीन शेर और मुक्तकों से नयी अनुभूति का संचार किया अब्दुल सलाम खोकर रतलाम ने हिन्दी उर्दू मिश्रित हास्य व्यंग्य एवं संजीदा‌ गज़लो से सम्मेलन को ऊंचाईयों तक पहुंचाया मनोज दुबे मुम्बई के बहुत याद आती है पापा तुम्हारी गीत से श्रोताओं की आंखे नम हो गयी जुझारसिंह भाटी रतलाम की करोड़पति कविता ने भी लोगों का मन जीत लिया शरद जोशी शलभ धार ने कविता कैसी हो और मुक्तक छन्द सुनाए मंच संचालक इस्माईल नज़र देवास ने आज का हिन्दुस्तान नज्म के रुप में नया चिंतन प्रस्तुत किया अध्यक्षता कर रहे वाहिद फराज़ झाबुआ के मां बाप भाई बहन व बच्चों पर प्रस्तुत शेरों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया सूत्रधार सरफ़राज़ भारतीय ने हम अपने मुल्क के मेयार को गिरने नहीं देंगे के साथ हास्य व्यंग्य पैरोडी सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी आशीष नागर थांदला ने भी अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी क्षेत्र के ओजस्वी कवि निसार पठान एवं जगदीश राघव मेघनगर ने भी अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का खूब प्रोत्साहन प्राप्त किया
आल इंडिया बज्मे सईद झाबुआ द्वारा सभी कवि एवं शायर को शाने अदब के सम्मान से नवाजा गया.
अन्त में आभार प्रदर्शन सूत्रधार सरफ़राज भारतीय द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version