मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कृषि उपज मंडी बुरहानपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश शाह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि गिरीश शाह एक सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ ही बरसों से कृषि उपज मंडी बुरहानपुर से जुड़े हैं। जिले के किसानों एवं अनाज व्यापारियों के साथ काम करते हैं। उनके प्रतिनिधि बनने पर किसानों एवं अनाज व्यापारियों कि समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण होगा। गिरीश शाह के सांसद प्रतिनिधि बनने पर भाजापा के वरिष्ठ नेता एवं वृहद गुजराती समाज के अध्यक्ष मनोज वल्लभदास तारवाला, सतिश देशमुख, डिगंबर नाना पाटिल, मनोज चौधरी, अमरजीत सिंह लामा आदि ने उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामनाऐ दी।
