अवैध बोर मशीन चलाने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, नायब तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह ने की कार्यवाही | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अवैध बोर मशीन चलाने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, नायब तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह ने की कार्यवाही | New India Times

कलेक्टर के आदेश के बावजूद पन्ना जिले में अवैध रूप से चोरी छिपे बोरिंग मशीन चलाकर किसानों से भारी दाम लेकर बोर किए जा रहे हैं जबकि भीषण गर्मी के चलते जल स्तर कम हो जाने के कारण कलेक्टर पन्ना द्वारा बोर कराने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बावजूद तहसील अमानगंज अंतर्गत ग्राम जशवंतपुरा में बोरिंग मशीन चलने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रमोद प्रजापति हल्का पटवारी सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर बोरिंग मशीन द्वारा बोर किया जा रहा था, जब मशीन संचालक से संबंधित कार्य को लेकर परमिशन व दस्तावेज मांगे गए तो कोई परमिशन नहीं होने के कारण मशीन जब्त कर पंचनामा तैयार कर थाना अमानगंज में सुपुर्द किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version