मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पत्नी द्वारा बार बार मायके से चले जाने से परेशान पति द्वारा परामर्श केंद्र में गुहार लगाने पर परामर्श केंद्र में बुलाकर दोनों को समझाइश देकर आपस में संवाद कराया गया तथा विचार विमर्श के लिए समय प्रदान किया गया।
पत्नी द्वारा बताया गया की वह मायके में परेशानी होने के कारण गई थी जहां पर पैर में मोच आ ने के कारण रुकना पड़ा था तथा अब वह अपने ससुराल आ गई है ।पति द्वारा बताया गया की परामर्श केंद्र आने के बाद अब हम दोनो के बीच अब कोई विवाद नहीं है एवं वे सद्भावपूर्वक जीवननिर्वाह कर रहे हैं।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के के अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा कौंसीलर्स द्वारा उक्त प्रकरण सहित कुल ग्यारह प्रकरणों की काउंसिलिंग करते हुए तीन मामलों में समझौते की संभावना नहीं पाने पर पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह देते हुए प्रकरण निराकृत किए जबकि शेष प्रकरणों में समझौते की संभावना पाते हुए पक्षकारों को समझाइश प्रदान कर विचार विमर्श करने के लिए समय प्रदान किया।
