संस्कार भारती फाउंडेशन का काबिले तारीफ कार्य: बेजुबान जानवरों के लिए महिलाओं ने घर-घर दस्तक देकर रखी पानी की टंकियां | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संस्कार भारती फाउंडेशन का काबिले तारीफ कार्य: बेजुबान जानवरों के लिए महिलाओं ने घर-घर दस्तक देकर रखी पानी की टंकियां | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में चिलचिलाती धूप और आग उगलती गर्मी को देखते हुए महिलाओं का संगठन संस्कार भारती फाउंडेशन ने तिलमिलाती धूप मैं नगर के घर-घर दस्तक देकर बेजुबान जानवरों के लिए सीमेंट से बनी पानी की टंकियां रखी गई!

संस्कार भारती फाउंडेशन की अध्यक्ष समाज सेविका श्रीमती चंदनबाला शर्मा बबली दीदी ने बताया कि एकमात्र हमारा महिलाओं का संगठन है ये संगठन मानव सेवा के साथ-साथ बेजुबान जानवरों के लिए दाना पानी से लेकर पर्यावरण को सहेजने के लिए पौधारोपण करने तक के कार्य बखूबी कर रहा है !

कोरोना काल में भी दे चुका है संगठन सेवाएं

संस्कार भारती फाउंडेशन का काबिले तारीफ कार्य: बेजुबान जानवरों के लिए महिलाओं ने घर-घर दस्तक देकर रखी पानी की टंकियां | New India Times

संस्कार भारती फाउंडेशन ने कोरोना काल में भी हजारों लोगों को भोजन के पैकेट वितरण कर व गरीब लोगों के घर पर टिफीन पहुंचाकर उन्हें राहत प्रदान की थी!

संस्कार भारती फाउंडेशन अक्सर समाज सेवा के कार्य में आगे रहता है!

संस्कार भारती फाउंडेशन (संस्था) की महिला सदस्यों ने बेजुबान जानवरों के लिए पानी की टंकियां रख कर पौधारोपण भी किया!

इस अवसर पर श्रीमती कमला मारू, श्रीमती रमीला नायक, श्रीमती उर्वशी गर्ग, श्रीमती मंजू पाल, श्रीमती आरती बघेल, श्रीमती रेखा ठाकुर, कुं, काव्या पाल, आदि संस्कार भारती फाउंडेशन संस्था की महिला सदस्य उपस्थित थी!

संस्कार भारती फाउंडेशन की जितनी भी तारीफ की जाए कम है क्योंकि यह संस्था अक्सर मानव सेवा के कार्यों को करने में आगे रहती है यह संस्था को महिलाएं संचालित कर रही है!

इस संस्था में कोई फंड नहीं आता महिलाएं खुद आपस मे पैसा एकत्रित कर मानव सेवा के कार्यों को अंजाम दे रही है!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version