अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

इटवा ब्लाक के ग्राम पंचायत सुहेलवा में शुक्रवार को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस अमृत सरोवर तालाब का सुन्दरीकरण विधायक माता प्रसाद पाण्डेय व खण्ड विकास अधिकारी ने शुभारंभ किया ।आपको बताते चले कि यहां खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोजेक्ट लगभग लाखों का है। इसमें गार्डन सरकारी नल, बैठने के लिए बेंच की सुविधा रहेगी बाजार भी लगाया जायेगा। वही प्रधान प्रतिनिधि इरशाद अहमद ने कहा कि अगर इस नेक काम में अगर मुझे अपने पास से लगाना पडे तो बेझिझिक संकोच नहीं करूंगा।
