बदहाली का शिकार देवरी गांव में तालाब हुआ रोशन, ग्रामीण ले रहे नौका विहार का लुत्फ, रंग लाया प्रशासन का प्रयास, साकार हुआ ग्रामीणों का सपना | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बदहाली का शिकार देवरी गांव में तालाब हुआ रोशन, ग्रामीण ले रहे नौका विहार का लुत्फ, रंग लाया प्रशासन का प्रयास, साकार हुआ ग्रामीणों का सपना | New India Times

नौका विहार का आनंद लेना है तो ब्लाक बेहजम के गांव देवरी आईये, जी हां ब्लाक बेहजम की ग्राम पंचायत देवरी में बदहाली का दंश झेल 2400 वर्ग मीटर के एक तालाब प्रशासन के प्रयासों से रोशन हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अनूठी पहल “स्वच्छ लखीमपुर खीरी सुंदर लखीमपुर खीरी” अभियान के तहत मनरेगा व ग्राम निधि से तालाब का सौन्दर्यीकरण व नौका विहार के रूप में स्थापित करने हेतु कराये जा रहे जीर्णोद्वार का कार्य पूर्ण हुआ। तालाब के बीच में पहले से स्थापित मंदिर को सुंदर एवं सुसज्जित किया गया। मंदिर आने जाने के लिए एक पाथवे भी बनाया।

ग्राम देवरी के तालाब को पिकनिक व बोटिंग स्पॉट के रूप में न केवल विकसित किया बल्कि यह ग्राम वासियों के आकर्षण का केंद्र बनाने का पूरा प्रयास हुआ। अब लोग यहां इसका मजा ले सकेंगे। करीब छह माह से इस तालाब के सुंदरीकरण का काम चल रहा था। मनरेगा से तालाब की सफाई से लेकर नवनिर्माण तक का कार्य अफसरों ने अपनी निगरानी में कराया। इसके चारों ओर पौधे रोपे गए। तालाब में मछलियां छोड़ी गईं हैं। यहां ग्रामीण चार बोट के जरिए बोटिंग का लुफ्त उठा रहे है। तालाब के चारो तरफ बनाये जा रहे भ्रमण मार्ग के किनारे पौध रोपण कराया जायेगा एवं लाईट से सुसज्जित करने के साथ ही लोगों को बैठने के लिए बेंचें भी बनवाई गई। तालाब के चारों ओर बच्चों के खेलने के लिए करीब छह झूले भी लगाए गए।

बदहाली का शिकार देवरी गांव में तालाब हुआ रोशन, ग्रामीण ले रहे नौका विहार का लुत्फ, रंग लाया प्रशासन का प्रयास, साकार हुआ ग्रामीणों का सपना | New India Times

बीडीओ शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में इस गांव में तालाब का सौन्दर्यीकरण एवं नौका विहार का कार्य कराया गया। इस गांव की तर्ज पर अन्य गांव में भी तालाबों को विकसित कराया जा रहा। उन्होंने बताया कि इस विकास कार्य में मनरेगा, ग्राम निधि, ग्राम वासियों के जन सहयोग एवं प्रधान के व्यक्तिगत प्रयासों से सम्भव हुआ।

आजादी के अमृत महोत्सव : हर ब्लॉक में बनेंगे अमृत सरोवर, प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बैठक लेकर आवंटित गांव में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव पर अमृत सरोवर बनाने के निर्देश दिए है। पूरे जिले में इनदिनों तालाब को चिन्हित करते हुए उन्हें अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का अभियान जोर-शोर से चल रहा, जिसका सीडीओ अनिल कुमार सिंह नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण स्वयं कर रहे।

डीएम बोले, देवरी से अन्य गांव भी ले प्रेरणा, तालाबों को कराएं विकसित
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि “स्वच्छ लखीमपुर खीरी- सुंदर लखीमपुर खीरी” के अभियान में ग्राम प्रधान केशव राम, सचिव रमेश कुमार ने भी बड़ी भूमिका अदा करके रिजल्ट ओरिएंटेड काम किया, जो काबिले तारीफ है। अन्य प्रधानों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपने तालाबों को विकसित करने का संकल्प लेना चाहिए, जो स्वच्छ एवं सुंदर लखीमपुर अभियान में अहम किरदार बनेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version