यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आईएफडब्ल्यू जे पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष गोपेश राज पचौरी के नेतृत्व में आज नगर परिषद कमिश्नर लजपाल सिंह को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि धौलपुर जिले के पत्रकारों के लिए आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएं. कमिश्नर सिंह ने वार्ता के दौरान कहा कि पत्रकारों से संबंधित कुछ भ्रांतियां हैं जिन्हें शीघ्र ही दूर कर जिले में पत्रकार कॉलोनी का प्रयास किया जाएगा. आई एफ डब्ल्यू जे के पत्रकारों को नगर परिषद कमिश्नर लाल पाल सिंह ने शीघ्र इसकी प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष गोपेश राज पचौरी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश शर्मा, जिला महासचिव गजेंद्र कादिल, ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मुद्गल, ब्लाक महासचिव रनीश तिवारी ब्लॉक सचिव रमाकांत शर्मा, जिला सचिव पुष्पेंद्र बघेल, चंदन पाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे.
