मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार क्षेत्र से कोरियर की दुकान से चोरी हुए पार्सल को पुलिस ने चोरी के पार्सल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दिलीप कुमार त्रिभुवन लाजिस्टिक ने थाना सदर बाजार पुलिस को 26 अप्रैल को सूचना दी की 30 अप्रैल को कोरियर की दुकान के बाहर से उसके पार्सल जिसमें वीवो कंपनी के 10 मोबाइल फोन थे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।
धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार ने चोरी की घटना के जल्द खुलासे के लिए उ0 नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी कचहरी को दिशा निर्देश दिए. 4 मई को उ0 नि0 मनोज कुमार, विपिन कुमार, आकाश बाना पुलिस टीम ने आकाश पुत्र भोले निवासी टाउनहाल पानी की टंकी के पास थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदही पर उसके घर से चोरी हुए पार्सल में रखे विवो कंपनी के 10 मोबाइल फोन बरामद किये।
सरवणन टी. सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि 26 अप्रैल को कोरियर कंपनी का एक पार्सल चोरी हो गया था जिसमें विवो कंपनी के 10 मोबाइल फोन थे, सदर बाजार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया जिसकी निशानदेही पर पार्सल से चोरी हुए 10 विवो मोबाइल फोन बरामद किए गए. अभियुक्त पर थाना सदर बाजार में विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
