बुरहानपुर के मालीवाड़ा, हनुमान मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सतीश चौहान गिरफ्तार. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से 2 घंटे के अंदर किया गिरफ़्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के मालीवाड़ा, हनुमान मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सतीश चौहान गिरफ्तार. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से 2 घंटे के अंदर किया गिरफ़्तार | New India Times

पिछले कई घटना क्रमों की तरह एक बार फिर पुलिस ने बेहद तेज़ी-फुर्ती के साथ काम करते हुए एक विवादास्पद घटनाक्रम का निराकरण कुछ घंटों में कर दिया। कल दिनांक 02.05.22 की शाम एक व्यक्ति द्वारा मालीवाड़ा हनुमान मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चार टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 246/22 धारा 295 आई पी सी का दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फ़ुटेज के माध्यम से पुलिस ने कुछ ही घंटों में ही आरोपी की पहचान कर ली। आरोपी सतीश पिता दिवाकर चौहान जाति बड़गुर्जर, उम्र 28 साल, निवासी राजघाट, चकला तिराहा के पास को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले दिनों की कई घटनाओं में पुलिस ने तत्काल मोर्चा सँभालते हुए कुछ ही घण्टो में आरोपियों को धर-दबोचा है। हाल की कुछ घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से अपने त्यौहार मनाने की अपील की है। पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था करते हुए पूरी तैयारी की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे शहर में मोबाइल पैट्रोलिंग पार्टी, फिक्स पॉइंट्स, क्विक रिएक्शन फोर्स, रिज़र्व फोर्स सभी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से शहर के सभी चौराहे, मार्ग, धार्मिक स्थल , संवेदनशील स्थानों सभी की 24×7 निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version