पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार, देश में अमन व शांति के लिए मांगी गई दुआएं | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार, देश में अमन व शांति के लिए मांगी गई दुआएं | New India Times

मेघनगर सहित पूरे झाबुआ जिला में ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

सुबह से ही बच्चे, बुजुर्ग, जवान और महिलाओं में ईद की नमाज अदा करने का उत्साह देखा गया. ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर सुबहा 7:30 मुस्लिम धर्म वलियों ने शिरकत की. ईदगाह पर ईद की नमाज पेश इमाम जनाब मोहसिन हाफिज साहब ने अदा कराई. नमाज के बाद पेश इमाम के द्वारा दुआए खेर की गई. सभी ने अमन चैन शांति और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं. इसके बाद एक दुसरे से मुसाफा कर और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.

उसके बाद कब्रस्तान में पहुंच कर वहां भी सभी के लिए दुआएं खेर की उसके बाद खुशियों का त्योहार ईद उल फितर सादगी और भाई चारे के साथ मनाते हुए लज़ीज़ पकवानों के साथ दावतों का दौर चलता रहा.

ईदगाह पर स्थानीय विधायक वीर सिंह भूरिया के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और ईद की मुबारक बाद मुस्लिम भाइयों से गले मिल कर दी. पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चौक चौबंद रही. एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारी तुरसिंह डावर अपनी टीम के साथ पूरे समय मुस्तैद थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version