अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण पत्रकारों के हितार्थ ग्वालियर जिला इकाई के तत्वावधान में एवं संभागाध्यक्ष सर्वेश पुरोहित के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इस ज्ञापन में पत्रकार हित में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर संभागीय अध्यक्ष सर्वेश पुरोहित, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा और अध्यक्ष मंडल के प्रदेश संयोजक राजकुमार दुबे ने अपनी मांगों के संबंध में ग्वालियर के संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना से विस्तृत चर्चा की. इस चर्चा के दौरान संभाग आयुक्त ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांगों को शासन स्तर पर पहुँचाने का भरोसा दिलाया एवं पत्रकारों की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. 21 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना, जिला स्तर पर एक प्रेस कॉम्प्लेक्स का निर्माण, कतिपय मीडिया हाउस द्वारा पत्रकारों को अवैतनिक कार्य करवाने पर रोक लगाने, टोल नाकों पर अधिमान्य पत्रकारों को छूट देने की मांग शामिल है. मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के हित में दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मंडल के संयोजक साथी गण राजकुमार दुबे, संभागीय अध्यक्ष सर्वेश पुरोहित,जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, संभागीय महासचिव सुशील कौशिक, संभागीय कोषाध्यक्ष राकेश झा, जिला महासचिव विनोद मिश्रा, गजेंद्र इंगले,रघुवीर कुशवाह, मयंक गुप्ता उमेश वर्मा, देवेंद्र तिवारी सनी गांगुली, अभिषेक प्रताप सिंह, अनिल शर्मा, संजय अयेलिया, किशनराव डोंगे, सुनील वर्मा, सोमेश शर्मा,अनूप चौहान, सतेंद्र रावत, मोनू राठौर, जितेंद्र पांडेय, भरत चौहान, पवन परूथी, अरविंद सिंह पवैया, शिवम आर्य आदि साथी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version