पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर ₹37000 किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर ₹37000 किया बरामद | New India Times

थाना आल्हागंज पुलिस ने हरदोई बॉर्डर के जंगलों में जुआ खेलते 9 लोगों को गिरफ्तार कर 37670 रूपये बरामद किया है।

प्रदीप कुमार सहरावत थाना अध्यक्ष अल्लाहगंज के नेतृत्व में उ0 नि0 शिव मोहन सिंह, उ0 नि0 ललित कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा 1 मई की रात 9:20 बजे लगभग हरदोई बॉर्डर पर स्थित कटीली झाड़ियों के जंगल के बीच में छिपकर जुआ खेल रहे विनीत मोहल्ला गुनारा जलालाबाद शाहजहांपुर, धर्मेंद्र मो0 नई बस्ती पकरा थाना पचदेवरा जिला हरदोई, हरीश पाल ग्राम नोगामा थाना पचदेवरा जिला हरदोई, नासिर ग्राम सिकंदरपुर अफगान जलालाबाद जिला शाहजहांपुर, आनंद ग्राम पंच देवला थाना पचदेवरा जिला हरदोई, श्रवण ग्राम धरमपुर पिडरिया थाना अल्लाहगंज जिला शाहजहांपुर, पंकज ग्राम सपहा भापुर थाना अल्लाहगंज जिला शाहजहांपुर, सुखपाल ग्राम भाबर थाना सचदेवरा जिला हरदोई,नरवीर ग्राम नारायनपुर थाना पचदेवरा जिला हरदोई को गिरफ्तार कर ₹13670 रुपए व ताश के पत्ते बरामद किया गया है।

संजीव कुमार बाजपेई एसपी ग्रामीण ने बताया कि अल्लाहगंज पुलिस ने हरदोई बॉर्डर के जंगल में जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक जगदीश नाम का भी व्यक्ति है जो 100 नाल निकलवाई के लेता था इन सभी पर कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version