चांद के दीदार के बाद मनाएगा मुस्लिम समाज ईद का त्यौहार, बोहरा समाज की ईद कल सोमवार को | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

चांद के दीदार के बाद मनाएगा मुस्लिम समाज ईद का त्यौहार, बोहरा समाज की ईद कल सोमवार को | New India Times

दाऊदी बोहरा समाज के रमजान महीने का तीसवां रोजा आज रविवार को पूरा हो गया इसलिए कल सोमवार को दाऊदी बोहरा समाज द्वारा संपूर्ण विश्व भर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

मेघनगर में ईद की नमाज स्टेशन रोड स्थित जेनी मस्जिद में मुल्ला बुरहानुद्दीन भाई बोरकी वाला द्वारा पढ़ाई जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए बोहरा समाज के अध्यक्ष मुल्ला अली असगर भाई बोहरा ने बताया कि हिजरी सन 1443 में रमजान की खिदमत के लिए व नमाज की तव्वली के लिए बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (तउस) की रजा मुबारक से जामिया सूरत से मुल्ला बुरहानुद्दीन भाई मेघनगर आए हुए हैं।

रमजान माह में मुस्लिम व बोहरा समाज की मस्जिदों में मानव जाति एवं देश की शांति तथा समृद्धि के लिए दुआएं की जा रही है!

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से घरों में ही ईद-उल-फितर त्योहार मनाया जा रहा था लेकिन इस बार सारे प्रतिबंध समाप्त होने के बाद सोमवार को ईद का त्योहार बोहरा समाज द्वारा मनाया जाएगा।

माहे रमजान में इबादतों का दौर लगातार जारी है !

तिलमिलाती धुप और गर्मी का मौसम होने के बाद भी बच्चे, बुजुर्ग, नोजवान और महिलाओं में भी रोजे नमाज तिलावत दुआ करने में भारी उत्साह देखा जा रहा है! इस बार मस्जिदों में रौनक देखने को मिल रही है।

मेघनगर रमजान माह की 19 वीं तारीख को मौला अली की शहादत की वाअज का लाभ भी समाज जनों को मिला था जिसमें सैयदना साहब के प्रवचन भी समाज जनों ने सुने साथ ही रमजान माह में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब का 23 मी रात जागरण की रात को जन्मदिन होने से समाज जनों में खासा उत्साह रहता है।

रमजान माह में पूरे महीने बोहरा समाज जनों का भोजन सामूहिक रूप से जमात खाने में ही होता है. भोजन व्यवस्था संपूर्ण समाज जन द्वारा मिलकर ही की जाती रही है।

रोजाना मगरिब की नमाज के पूर्व मस्जिद में कुरान की तिलावत भी हो रही है जिसका लाभ समाज जनों को मिल रहा है।

रोजा इफ्तार भी प्रतिदिन मस्जिदों में सामूहिक होता है!

चांद के दीदार के बाद मुस्लिम समाज ईद उल फितर का मनाएगा !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version