मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा हिंदी लेखन को बढ़ावा एवं सम्मान देने के लिए 43 वीं स्पर्धा का किया गया आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा हिंदी लेखन को बढ़ावा एवं सम्मान देने के लिए 43 वीं स्पर्धा का किया गया आयोजन | New India Times

मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा हिंदी लेखन को बढ़ावा एवं सम्मान देने के लिए 43 वीं स्पर्धा ‘रंग और हम’ (होली विशेष) विषय पर एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिस में देश के कई लेखकों ने हिस्सा लिया। मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन एवं संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठता अनुरुप निर्णायक मंडल ने गद्य में लोकप्रिय रचनाशिल्पी राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’ (धनबाद) को प्रथम एवं ‘होली हमें हर्षाती है’ हेतु उमेशचन्द यादव (बलिया, उप्र) को द्वितीय विजेता माना है। इसी प्रकार पद्य विधा में ‘रंग मिला लो प्यार का’ के लिए तारा प्रजापत ‘प्रीत’ (रातानाड़ा, राजस्थान) प्रथम रही। इसी वर्ग में प्रो.डॉ. शरद नारायण खरे (मंडला, मप्र) को रचना ‘फागुन गाता गीत’ पर दूसरा एवं ‘अब तक जवान होली है’ के लिए एस.के.कपूर ‘श्री हंस’ (बरेली, उत्तरप्रदेश) को तृतीय स्थान मिला है।
श्रीमती जैन ने बताया कि 1.47 करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह एवं 7 सम्मान पाने वाले इस मंच की संयोजक सम्पादक प्रो.डॉ. सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ. एम. एल. गुप्ता ‘आदित्य’, सरंक्षक डॉ. अशोक जी (बिहार) एवं प्रचार प्रमुख श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता’ (छग) ने सभी विजेताओं व सहभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं-बधाई देते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version