पुत्र से खाना मांगना पिता को पड़ा महंगा, पिता पुत्र में हुई हाथापाई, बाप बेटे की लड़ाई का मामला पहुंचा थाने | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुत्र से खाना मांगना पिता को पड़ा महंगा, पिता पुत्र में हुई हाथापाई, बाप बेटे की लड़ाई का मामला पहुंचा थाने | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाप बेटे की लड़ाई जोकि पिता के द्वारा खाना मांगने की बात से पुत्र द्वारा आक्रोशित होकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगा. आरोपी पुत्र सतीश सूर्यवंशी प्रार्थी पिता बृजलाल सूर्यवंशी निवासी ग्राम पंचायत छाबड़ी के विरुद्ध पुलिस ने अपराध क्रमांक 140 धारा 294, 323, 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है. यह कार्यवाही थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी इंचार्ज रमेश दुबे द्वारा की जा रही है. थाका हुआ पिता काम से लौटा और पुत्र से खाना मांगा तो पुत्र ने गाली गलौज कर धक्का-मुक्की कर दिया. मामला यहां तक बढ़ा की पुलिस थाने पहुंचा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article