मध्यप्रदेश बोर्ड से उत्तीर्ण हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों को एनएसयूआई ने दी शुभकामनाएं | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश बोर्ड से उत्तीर्ण हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों को एनएसयूआई ने दी शुभकामनाएं | New India Times

मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं एवं12वीं के परीक्षाओं के परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज घोषित किये गये. परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मध्यप्रदेश के सभी होनहार विद्यार्थियों को एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश एनएसयूआई परिवार आप सभी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
रवि परमार ने NIT संवाददाता से बात करते हुऐ बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च तक हुई थी जिसमें करीब 17-18 लाख विद्यार्थीयों ने शामिल होकर परीक्षा दी थी।

रवि ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी के किसी कारणवश परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आते हैं तो इस स्थिति में वह निराश ना हो, दोबारा जो अवसर मिले उसमें सफल होकर अपना लक्ष्य प्राप्त करें.

परमार ने कहा कि 12 वीं (हाई सेकेंडरी) उत्तीर्ण करने के बाद छात्र-छात्राओं अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अनेकों रास्तों में कोई एक रास्ता चुनकर भविष्य के लिए लक्ष्य प्राप्त की और बढ़ना होता हैं छात्र-छात्राएं अपने स्वयं के विवेक और अपने अभिभावकों की सलाह से सही निर्णय लेकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़े आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी।

रवि परमार ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में एनएसयूआई द्वारा विधार्थियों के कैरियर गाइडेंस के लिए शिविर आयोजित करवाये जायेंगे शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को परामर्श दिया जायेगा जिसमें उनको भविष्य में किस क्षेत्र (फिल्ड) में जल्दी रोजगार के अवसर मिलेंगे एनएसयूआई द्वारा मध्यप्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों के कैंपस (परिसर) में एंटी रैगिंग जागरूकता अभियान भी चलाये जायेगें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article