संत शिरोमणि सेन जी महराज की जंयती पर देवरी युवा सेन समाज ने निकाली वाहन रैली | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

संत शिरोमणि सेन जी महराज की जंयती पर देवरी युवा सेन समाज ने निकाली वाहन रैली | New India Times

सेन समाज के आराध्य श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 722 वीं जन्म जयंती बुधवार को मनाई गई।
महान विचार संत सेन महाराज की जयंती बुधवार को मनाई गई। संत सेन जयंती वैशाख मास के कष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। पवित्रता और सात्विकता का संदेश देने वाले संत सेन महाराज सेन समाज कुल गुरु भी कहलाते हैं। सेन महाराज के कई विचार ऐसे हैं जिनसें आज भी जीवन को नई प्रेरणा मिलती है। जन्म जयंती के उपलक्ष्य में देवरी के सुख-चैन वार्ड स्थित सेन मंदिर पर आज संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का पूजन समाज के वरिष्ठ एवं नगर के समाजसेवी भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप जैन एवं युवा सेन समाज अध्यक्ष सतीश सेन, श्याम बिहारी सेन, पुष्पेंद्र सेन, द्वारा किया गया। तत्पश्चात सेन मंदिर से संत शिरोमणि सेन जी महराज की प्रतिमा सहित डीजे बाजी के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होकर वाहन रैली निकाली गईं।बाहन रैली में नगर के सामाजिक बंधु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ऐसा था संत शिरोमणि सेन जी का जीवन
संत सेन के दो पुत्र व एक पुत्री का उल्लेख मिलता है। सेन रामानंद जी के समावत सम्प्रदाय से दीक्षित होने से श्री राम सीता और हनुमान जी की उपासना करते और अपने भजनों में उनका गुणगान करते थे। सेन संत भगवान के महान कृपापात्र भक्त, परम संतोषी, उदार और विनयशील व्यक्तित्व के थे।
संत सेन जी के जन्म के बारे में अलग-अलग मान्यताएं बताई गई हैं। लगभग पांच सौ वर्ष पूर्व भारत में मध्यप्रदेश के बान्धवगढ़ में एक महान संत सेन महाराज का अवतार हुआ था। भक्तमाल के सुप्रसिद्ध टीकाकार प्रियदास के अनुसार एवं अगस्त संहिता 132 के आधार पर संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्म विक्रम संवत 1357 में वैशाख कृष्ण-12 (द्वादशी) दिन रविवार को वृत योग तुला लग्न पूर्व भाद्रपक्ष को चन्दन्यायी के घर में हुआ था।बालपन में इनका नाम नंदा रखा गया। नंदा बचपन से ही विनम्र, दयालु और ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखते थे। इनके पिता का नाम श्री मुकन्द राय जी, माता का नाम जीवनी जी एवं पत्नि का नाम श्रीमती सुलखनी जी था। 1440 ईस्वी में इन्होंने अपनी देह को त्यागा था।
कार्यक्रम में सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी सेन, युवा सेन समाज के अध्यक्ष सतीश सेन, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सेन,भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप जैन बबलू सिनेमा, विजय सिंह राजपूत, समाजसेवी मोनू सेन, कमलेश सेन, रजनीश सेन, मनीष सेन, रविंद्र सेन, रामबाबू सेन, दीपक सेन, लल्लू सेन, मुकेश सेन, अरविंद सेन, राकेश सेन, अक्षय सेन, संदीप सेन, सुनील सेन, मन्नू सेन, महेश सेन, पप्पू सेन सहित समस्त सेन समाज के सामाजिक बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article