रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला के मेघनगर दशहरा मैदान पर दिनांक 29 अप्रैल शाम 7:00 बजे से श्री खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन गणेश महिला मंडल मेघनगर द्वारा किया जा रहा है.
मेघनगर के दशहरा मैदान में 29 अप्रैल को होने वाली इस भजन संध्या में अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग, अखंड ज्योत, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, के साथ श्री खाटू श्याम भजन संध्या की शोभा बढ़ाने के लिए अमर पंजाबी रतलाम हरिदास एकेडमी झांकी ग्रुप इंदौर झाबुआ जिले के राणापुर की शान सोनल शर्मा प्रस्तुति देंगी!
मेघनगर गणेश महिला मंडल ने धर्म प्रेमी जनता से भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने की विनम्र विनती की है!
