अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बुंदेलखंड की सरजमी महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी की पवित्र मिट्टी ने ऐसे सपूत जन्मे हैं जो अपना परचम हमेशा लहराते रहते हैं और अपने बुंदेलखंड और झांसी का नाम गौरवान्वित करते है। ऐसे ही झांसी की लाडले सपूत गहोई समाज में जन्मे संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एंव व्यवसायी डॉ.संदीप सरावगी ने गुजरात की विधानसभा में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल एवं गृह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हर्ष संघवी से शिष्टाचार मुलाकात कर बुंदेलखंड में रोजगार संबंधित वार्ता की व बुंदेलखंड के इतिहास से रूबरू कराया। इस पर उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया।

शिष्टाचार मुलाकात में डॉ.संदीप सरावगी द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल व गृह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हर्ष संघवी को पुष्पगुछ व महारानी लक्ष्मी बाई का चित्र देकर बुंदेलखंड झांसी आगमन का न्योता दिया।वही मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.संदीप सरावगी का स्वागत और सम्मान किया और न्योता स्वीकार किया। वहीं सूरत के विधायक वी डी जलावदिया ने अपने निज निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। विधायक जी के निज निवास पहुंचकर वीरांगना महालक्ष्मी बाई का चित्र देकर सम्मान किया। सूरत के व्यापारी नेता कैलाश देवनानी व जैप्स देवनानी,अख्तर भाई ने वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.संदीप सरावगी व के उनके पुत्र ऐश्वर्य सरावगी का स्वागत व सम्मान किया।
