मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सूदखोरों के जाल में फंसे हंसता खेलता एक परिवार ने अपनी जीवन लीला को वर्ष 2021 में समाप्त कर लिया था, यह मामला काफी हाईलाइट हुआ. पुलिस द्वारा भी इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए अवनीश बाजपाई निवासी मरैया थाना कांट जिला शाहजहांपुर, सुनील कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला कच्चा कटरा थाना कोतवाली, मिथिलेश कुमार निवासी जमौर थाना कांट जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया था।
शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा सूदखोरों की 60 लाख की संपत्ति को कुर्क को किया गया.
