बड़ी मस्जिद में कुरान मुकम्मल, देश की तरक्की व खुशहाली के लिए की दुआएं | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बड़ी मस्जिद में कुरान मुकम्मल, देश की तरक्की व खुशहाली के लिए की दुआएं | New India Times

बड़ी मस्जिद में रमजानुल मुबारक में कुरान तरावीह में मुकम्मल हुई जिसके बाद मुल्क व कौम के लिए दुआएं की गईं और हाफिज को तोहफे दिये गये।

आपको बता दें कि मोहल्ला खलील गर्बी स्थित बड़ी मस्जिद में माहे रमजानुल मुबारक में तरावीह की नमाज में इमाम हाफिज जा़हेद ने कुरान मुकम्मल किया. इस मौके पर मेहमान-ए-खूसूूूूसी हज़रत अल्लामा व मौलाना फारूक आलम नूरी ने कुरान की अजमत पर बयान करते हुए कुरान की तालीम हासिल करने पर जोर दिया और कहा जो मां बाप अपने बच्चों को कुरान की तालीम दिलाते हैं वह बच्चा दुनिया व आखिरत में उनके लिए निजा़त का ज़रिया बनेगा. माँ-बाप को चाहिए अपने बच्चे को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी दिलाानी चाहिए ताकि बच्चे का मुस्तकबिल (फ्यूचर) दुनिया में रौशन हो सके. बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज जा़हेद ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम ने आपसी भाईचारा मोहब्बत के साथ सभी से अच्छा अखलाक़ रखने को बताया है और पैगम्बर-ए-इस्लाम ने नफ़रत को मिटाने और मोहब्बत को बढा़ने की तालीम दी है. अंत में हाफ़िज़ ज़ाहेद अंसारी ने अहले वतन, कौम व आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए अल्लाह तबारकोतॉला से दुआ की। बाद दुआ के बड़ी मस्जिद के सदर डॉ० इरशाद हुसैन ने हाफ़िज़ ज़ाहेद साहब को अहले मोहल्ले की जानिब से तोहफे देकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर डाॅ इरशाद हुसैन, अनीस अहमद खाँ, अफवान यार खाँ, ताहिर, आजा़द मास्टर, जा़हेद, एजाज़, अकील अत्तारी, नौशाद आलम, नेहाल, अनस हुसैन इदरीसी, लकी खां, इक़बाल नफीस खां, मोहम्मद जावेद अंसारी, आमिर खां आदि लोग मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article