मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार सट्टा माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज मुखर्जी चौक पर सट्टा लिख रहे आरोपी श्याम कुमार पिता सोहन लाल श्रीवास्तव उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 काली मंदिर निवासी के विरुद्ध 4 का सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तलाशी के दौरान कार्बन कॉपी नगदी रकम बरामद की गई वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम पंचायत खापा स्वामी के पास से सट्टा लिख रहे आरोपी पवन सिंह पिता कृष्णा यदुवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी खापा स्वामी जिसके पास से कार्बन डॉट पेन कॉपी सहित 12 सो ₹40 नगदी बरामद किया गया जिसके विरूद्ध 4 का सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज इन दोनों कारवाही में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा एसआई रामविलास तिवारी आरक्षक अजय रघुवंशी आरक्षक चंद्र किशोर आरक्षक प्रमोद द्वारा कार्रवाई में हिस्सा लिया लगातार पुलिस द्वारा सट्टा माफियाओं पर कसी जा रही नकेल जिससे सट्टा माफिया में दहशत का माहौल बन गया है।
