गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव खत्म होते ही नगर पालिका चुनाव की विसात भी बिछाने लगी है, क्योंकि 2022 नवंबर या दिसंबर में नगर पालिका नगर निकाय के चुनाव भी प्रस्तावित है. सभासद व पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले अब लोगों के घरों में दस्तक देने लगे हैं।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत 25 वार्ड हैं जिसमें अध्यक्ष एवं वार्डों के सभासद के चुनाव आगामी नवंबर माह में होने की सूचना मिलते ही चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो चुके हैं। अकबरपुर नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। नगर पालिका चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता और प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार सेठ से जब बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी डबल इंजन की सरकार ने बहुत विकास किया है। हम उनके विकास कार्यों को जनता के बीच में लेकर जा रहे हैं अगर पार्टी ने टिकट दिया तो हम तन मन से चुनाव लड़ेंगे,और जनता से यही उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले चुनाव में हमें वोट दें जिससे कि अकबरपुर का विकास हो सके। हम जनता के बीच में विकास का मुद्दा लेकर जा रहे हैं अभी भी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कई वार्डों में विकास अधूरा पड़ा हुआ है बिजली के खंभे तक नहीं लगे हैं, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं सड़कें नालियां टूट चुकी हैं।
