जफर खान, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

प्रभाग 7 के नागरिकों द्वरा अकोला मनपा आयुक्त को प्र.क्र 7 में 8 से 9 दीन में एक बार नल में पानी आने से लागो को हो रही समस्या का जल्द निपटारा करने हेतु निवेदन दिया गया जिसमे बताया गया है कि प्रभाग क्रमाकं 7 मे 8 से 9 दिन में एक बार पानी आता है जिसके चलते प्रभाग के सभी नागरीको को समस्याओं का सामना करना पडता है जबकि इसी प्रभाग के आसपास दुसरे प्रभागों में दो दीन में पानी आता है. आखिर प्रभाग क्र. 7 के नागरिकों के साथ ही सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है? महानगर पालिका अकोला से हमारी माँग है की प्र. क्रं 7 में भी कम से कम चार से पाँच दिन में पानी दिया जाए. ऐसी मांग नईम बिल्डर, आसिफ शाह उर्फ विक्की, राशिद खान लोधी, शेख अंसार, इलियास मंसूरी, उस्मान खत्री, शेख आसिफ, जावेद खोकर, बबलू भाई, इमरान भाई आदि ने की है.
आयुक्त महोदया ने आश्वासन दिया है कि आपकी माँग पूरी की जाएगी और प्र. क्र. 7 में चार से पांच दिन में ही जलापुर्ति की जाएगी. प्रभाग 7 के सभी नागरिकों द्वारा मांग पूरी न होने पर तीर्व आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है.
