नफरत के इस दौर में अमरावती शहर में मानकर भाऊ व सलाउद्दीन भाई मित्र परिवार ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की बेहतरीन मिसाल | New India Times

जफर खान, अमरावती (महाराष्ट्र), NIT:

नफरत के इस दौर में अमरावती शहर में मानकर भाऊ व सलाउद्दीन भाई मित्र परिवार ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की बेहतरीन मिसाल | New India Times

नफरत के इस दौर में अमरावती शहर में हिंदू मुस्लिम एकता की बेहतरीन मिसाल मानकर भाऊ वा सलाउद्दीन भाई मित्र परिवार ने पेश की है.
जी हा आज हिंदुस्तान में जो माहौल चल रहे है उससे सभी वाकिफ हैं. राजकरण इस हद तक चला जाएगा यह शायद ही देश वासियों ने कभी ख्वाब में भी सोचा न होगा. लेकिन कहते हैं ना की ऊपर वाला सब देख रहा है और फैसले भी उधर से ही होना है बस ऐसी ही मिसाल अमरावती क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एकता की मिसाल पेश की है. आज अमरावती शहर में रोजा इफ्तार पार्टी रखी गई थी जिसमें सैकड़ों को तादाद में हिंदू मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की. आज भी देश में भाई चारा मौजूद है ऐसी मिसाल मानकर मित्र परिवार ने पेश की है.
इफ्तार पार्टी में सलाउद्दीन भाई, स्वप्निल मानकर भाऊ, शेख इमरान, फिरोज भाई, मोबिन भाई, नसीम भाई, अहमद भाई, अमित भुयाकर, गुड्डू धर्माले, निलेश गुहे, संकेत कुलट, राहुल देशमुख, रोहित गुलहाने आदि युवाओं ने योगदान दिया व पार्टी को हिंदू मुस्लिम भाई भाई का एक बेहतरीन लकब आज अमरावती शहर में देखने को मिला.
मजहब नहीं सीखता आपस में बेर रखना,
हिंदी हैं हम वतन है हिंदोस्तां हमारा.

By nit

Exit mobile version