सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर खीरों क्षेत्र के खीरों चौराहे पर मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन जब्त किया गया। वहीं पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। खीरों थाना के समीप खीरों थाना सब इंस्पेक्टर अजय मलिक ने खीरों चौराहे पर दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में पुलिस एस आई अजय मलिक ने वाहन चालको को हेलमेट पहनने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने, वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए साथ ही बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की विशेष नजर रही।
