ड्यूटी पर गया युवक हुआ लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

ड्यूटी पर गया युवक हुआ लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार | New India Times

ढेबरूआ थाना क्षेत्र के उपनगर बढ़नी के रहने वाले हजारीलाल ने ढेबरूआ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया है। पीड़िता पिता हजारीलाल ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका लड़का दिनेश कुमार उर्फ गुड्डू जिसकी उम्र करीब 27 वर्ष है वह वसु अल्मुनियम सेंटर बढ़नी में करीब एक वर्ष से काम करता था प्रतिदिन की भांति वह विगत सप्ताह भी ड्यूटी पर निकला था लेकिन अभी तक वह घर वापस नहीं आया काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा है। पीड़ित पिता हजारीलाल ने NIT सवांददाता को बताया कि लड़के के बारे में तभी से वह काफी जगहों पर खोजबीन किया लोगों से जानकारी भी किया है थक हार कर अब वह ढेबरूआ पुलिस की मदद चाहता है। बेटे के इंतजार में पिता हजारीलाल व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। यह तो वक्त की कोख में कैद है कि परिजन खोए हुए दिनेश कुमार उर्फ गुड्डू को पा सकेंगे या फिर किसी हैवान ने किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल परिजनों का तरह तरह का सोचना लाजमी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version