राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

गर्मी अब सितम ढाने लगी है और सूरज आग उगल रहा है, बढ़ती गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता होती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए नो फिकर फाउंडेशन ने एक सकारात्मक पहल की है. हनुमान प्रकटोत्सव उत्सव के पावन अवसर पर नो फ़िकर फाउंडेशन द्वारा पक्षियों की जान बचाने के लिए मिट्टी के पात्र अर्थात सकोरा लगाने की पहल की गई जिसमें हनुमान प्रकटोत्सव के दिन 1001 स्थानों पर सकोरा लगाने का संकल्प लिया गया, यह पहल दूसरे दिन भी जारी रही जिसके तहत दूसरे दिन 501 सकोरा लगाए गए. इस पहल की जानकारी देते हुए नो फ़िकर फाउंडेशन के संचालक अभिनव मुखुटी ने बताया कि वर्तमान समय में धार्मिक उत्सव तथा महापुरुषों की जयंतीं राजनीति का पर्याय बन गई है इसलिए हनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर संस्था ने प्रकृति संरक्षण का सन्देश देने का प्रयास किया है बेजुबान पक्षियों की जान बचाने के लिए लोगों को अपने घर की छत एवं समीप के वृक्षों पर सकोरे में दाना-पानी रखने हेतु जागरूक करने के उदेश्य से नो फ़िकर फाउंडेशन द्वारा परिंदों के लिए दाना-पानी पहल की गई जिसके तहत पहले दिन बुन्देलखंड के सात जिलों की 20 विधानसभाओं में नो फ़िकर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा 1001 सकोरा बांध कर बेजुबान पक्षियों हेतु दाना-पानी की व्यवस्था गई वहीं दूसरे दिन 501 सकोरा लगाकर इस पहल को आगे बढ़ाया गया.

इस पहल में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, हटा विधायक पी.एल. तंत्वाय, राजस्व एवं परिवहन मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत, देवरी जनपद अध्यक्ष आँचल आठ्या, आशीष गुरु ,कांग्रेस नेता रोहन पाठक, जबेरा जनपद सदस्य सचिन मोदी सहित बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इससे पूर्व नो फिकर फाउंडेशन द्वारा दमोह एवं सागर जिले की 51 पंचायतों में स्वच्छ भारत, पौधारोपण, नशा मुक्ति एवं मतदान जागरुकता जैसे विषयों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई है. नो फिकर फाउंडेशन की दाना-पानी पहल में ग्रामीणों को जागरूक करने में अभिषेक दुबे, निरपत सेन, संतोष पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, बेड़ी सिंह, संतोष लोधी, रामप्रवेश लोधी, राहुल नामदेव, जितेन्द्र दीक्षित, अनिल चक्रवर्ती, रविन्द्र दांगी, मान सिंह, जितेन्द्र कुर्मी, नितिन ठाकुर, बृजेन्द्र रैकवार सहित संस्था के सदस्यों ने अहम योगदान दिया.
