फिटनेस फाइटर ने मथुरा में उड़ान प्रतियोगिता का किया आयोजन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

फिटनेस फाइटर ने मथुरा में उड़ान प्रतियोगिता का किया आयोजन | New India Times

फिटनेस फाइटर की ओर से बच्चों और महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए चंदा ग्रीनस वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा के प्रांगण में उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरटीओ परिवर्तन मनोज वर्मा वा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम वार्ड नंबर 66 से पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

इस प्रतियोगिता में 3 इवेंट्स हुए

फिटनेस फाइटर ने मथुरा में उड़ान प्रतियोगिता का किया आयोजन | New India Times
  1. क्रॉस कंट्री रेस
  2. साइकिल रेस
  3. खो खो 1.क्रॉस कंट्री के विजेता सीनियर वर्ग में प्रथम अनीश चौधरी, द्वितीय प्रभात ,तृतीय शिवम ने स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग में प्रथम कुमकुम द्वितीय हंशिका चौधरी ,तृतीय हर्षिता विजेता रही. 2 .साइकिल रेस में प्रथम अर्णव द्वितीय माधव तृतीय नासिक विजेता राय
  4. खो खो में मनीषा, अग्रसर, बंदना, सृष्टि, स्वाति, तेजस्वी, उर्मिला ,सरगम कुंतल अर्चना विजेता टीम रही.आयोजन का सफल संचालन अनुपमा पाठक के द्वारा किया गया. विजयी प्रतियोगियों को एआरटीओ प्रवर्तन मनोज वर्मा, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित वा महिला प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम वार्ड नंबर 66 पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने संयुक्त रूप से मेडल पहनाते हुए टॉफी दी गई. फिटनेस फाइटर निदेशक वा प्रतियोगिता की संयोजक श्रीमती भावना सिंह ने अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही इस सफल आयोजन में अपनी सहभागिता निभाने वाले सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी. एआरटीओ मनोज वर्मा ने कहा कोरोना काल ने सभी लोगों को आलसी बना दिया है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम योगा करना चाहिए. महिला प्रदेश अध्यक्ष व वार्ड नंबर 66 पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा आज इस प्रतियोगिता में शामिल लड़कियों व महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि महिला भी किसी भी चीज में पीछे नहीं है चाहे वह फिटनेस हो या स्वास्थ्य को लेकर जागरूक है. उन्होंने विजेता हुए सभी महिलाओं को अपनी तरफ से बधाई दी. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा इस प्रतियोगिता के आयोजन से फिटनेस के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ समाज को मजबूत किया गया.कार्यक्रम में चंदा ग्रीन्स सोसायटी के अध्यक्ष नवरत्न सिंह, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्रीमती वंदना शर्मा ,श्रीमती रजनी सिंह, शिवदत्त शर्मा, सलील सक्सेना, रणधीर चौधरी, नीरज गर्ग, आदि मुख्य रूप से रहे शामिल | विजेता प्रतियोगियों को गोल्ड मेडल प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए फोटो परिचय एआरटीओ मनोज वर्मा पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित संयोजिका श्रीमती भावना सिंह व अन्य.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version