पहली पायरी मंदिर के फारेस्ट विश्राम गृह में मिला शव, पुलिस ने लाश का पंचनामा कर शुरू की जांच | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पहली पायरी मंदिर के फारेस्ट विश्राम गृह में मिला शव, पुलिस ने लाश का पंचनामा कर शुरू की जांच | New India Times

पहली पायरी मंदिर के परिसर में स्थित फॉरेस्ट के विश्राम गृह में एक 30 वर्षीय युवक की लाश मिली है। आसपास दुर्गंध आने से लोगों को मामला संदिग्ध लगा जिसपर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर टीआई बृजेश मिश्रा, एएसआई प्रीतम सिंह जगेत, आरक्षक राकेश चौरासे, अजय रघुवशी चंद्र किशोर रघुवंशी, नवनीत निबारे, घटना स्थल पर जाकर ने दरवाजा खोल कर देखा तो 30 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ दिखा। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार की जिसकी शिनाख्त सुनील धुर्वे के रूप में की गई है। जो होटल में काम करके रात्रि विश्राम गृह में सोता था लेकिन तीन दिन से किसी को दिखाई नहीं दिया जिसका शव पहली पायरी मंदिर प्रांगण के विश्राम गृह में मिला. लाश को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. मामले की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version