हनुमान जयंती के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू भाईयों का स्वागत करते हुए पिलाया शरबत | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

हनुमान जयंती के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू भाईयों का स्वागत करते हुए पिलाया शरबत | New India Times

हनुमान जयन्ती के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली जो इस विधानसभा में हमेशा मिलती है. इस अवसर पर कम्मू खां बाग़ वाली मस्जिद की जमात ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए हिन्दू भाइयों का स्वागत किया. बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने फूल डाल कर और शरबत पिला कर स्वागत किया.

हनुमान जयंती के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू भाईयों का स्वागत करते हुए पिलाया शरबत | New India Times

समझसेवी डॉ रेहान सिद्दीकी की टीम ने भी हार फूल डाल कर पानी पिला कर मस्जिद की जमात के साथ हिन्दू भाइयों का स्वागत किया. वहीं भोपाल की जो खूबसूरती है वो देखने को मिली. हिन्दू मुस्लिम एकता और गंगा जमुना तहजीब को भोपाल की अवाम ने हमेशा ज़िंदा रखा है और नरेला विधानसभा में आज जो हनुमान जयन्ती के जुलूस के मौके पर हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे की तस्वीर देखी गई वह वाकई देखने लायक थी. ये हमरा खूबसूरत हिंदुस्तान हैँ जिसको हर मुस्लिम भाई भी और हिन्दू भाई देखना चाहता है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version