मुंगेर से मिर्जाचौकी तक 4000 करोड़ की लागत से बन रहे 124 किलोमीटर फोरलेन सड़क के कार्य में तेजी | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर (बिहार), NIT:

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक 4000 करोड़ की लागत से बन रहे 124 किलोमीटर फोरलेन सड़क के कार्य में तेजी | New India Times

मुंगेर से मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जमीन अधिग्रहण की बाधा दूर हो गई है। भागलपुर मिर्जाचौकी फोरलेन के लिए भागलपुर जिले के सुल्तानगंज, नाथनगर, गोराडीह, सबौर, कहलगांव और पीरपैंती प्रखंड में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है।

छह प्रखंडों में 92 मौजा की जमीन का निर्माण एजेंसी मोंटे कार्लो को भागलपुर बायपास से रसलपुर तक का ठेका मिला है। पहले चरण में 3 फेज में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क बाईपास से मिलेगी।

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक 4000 करोड़ की लागत से बन रहे 124 किलोमीटर फोरलेन सड़क के कार्य में तेजी | New India Times

रसलपुर- मिर्जाचौकी के बीच दो जगह टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। कई जगह गोलंबर बनेगा। कलवर्ट का भी निर्माण होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जाएगा। मुंगेर से मिर्जाचौकी तक 124 किलोमीटर लंबी सड़क का 95 किलोमीटर हिस्सा भागलपुर में बनेगा।

इस सड़क के बन जाने से झारखंड और बंगाल जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इसकी जानकारी देते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने बताया कि मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन का कार्य तेजी से हो रहा है। कुल 4 पैकेज में काम होना है। रैयतों को 320 करोड़ का भुगतान किया गया है। 107 करोड़ रुपया न्यायालय में जमा करवाया है। उन्होंने कहा कि कहलगांव से मिर्जाचौकी तक जमीन अधिग्रहण का काम किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version