17 अप्रैल को होगी उड़ान प्रतियोगिता, <br>प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क निःशुल्क है: श्रीमती भावना सिंह | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

17 अप्रैल को होगी उड़ान प्रतियोगिता, <br>प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क निःशुल्क है: श्रीमती भावना सिंह | New India Times

फिटनेस फाइटर की निदेशक श्रीमती भावना सिंह ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बच्चों और महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा के प्रांगण में उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन दिनांक 17/04/2022 रविवार को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा इस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क निशुल्क है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम वार्ड नंबर 66 पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा होंगी.

इस आयोजन में 3 इवेंट्स होंगे:

  1. क्रॉस कंट्री रेस
  2. साइकिल रेस
  3. खो खो

पहली एवं दूसरी प्रतियोगिता में 8 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं. इन प्रतियोगिताओं के पहले तीन विजयी प्रतियोगियों को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे तथा अन्य को केवल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे.

खो खो प्रतियोगिता केवल महिला वर्ग के लिए है जिसमें दो टीमें होंगी,जीतने वाली टीम को गोल्ड पदक तथा दूसरी टीम को सिल्वर पदक दिया जाएगा. अतः प्रतियोगियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. षशब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने का जो भी प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने नाम श्रीमती भावना सिंह को व्हाट्सएप नंबर मोबाइल नंबर MO 6396001709 दिनांक 15/04/2022 शाम 5 बजे तक भेज दें.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version