त्यौहारों के दौरान शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र वरिष्ठ अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर रूट एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

त्यौहारों के दौरान शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र वरिष्ठ अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर रूट एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | New India Times

आगामी 16 अप्रैल को जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देऊसकर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर एवं कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पुलिस उपायुक्त जोन 3 रियाज इकबाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों के साथ आज रात्रि पुराने शहर क्षेत्र में जुलुस रूट एवं व्यवस्था का जायजा लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु योजना बनाई। अधिकारियों द्वारा पूरे रूट का पैदल भ्रमण कर अवलोकन किया गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आयोजकों एवं आमजन से बीट आरक्षक से लेकर कमिश्रर तक संवाद किया गया तथा त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके एवं भाई-चारे के साथ मनाने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version