फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मंगलवारा थाने में एफआईआर दर्ज | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मंगलवारा थाने में एफआईआर दर्ज | New India Times

फेसबुक पर प्रमोद हिंदू नामक यूजर ने 12 अप्रैल 2022 को इतवारा, बुधवारा, मंगलवारा, कसाइयों में भगवा लहराना है जिहादियों की छाती पर 16 अप्रैल जैसे विवादित पोस्ट किया था।इसी को लेकर भोपाल के एक युवक अनस अली ने भोपाल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा कर कार्यवाही करने की मांग की है। दिए गये ज्ञापन के अनुसार हमारे शहर भोपाल में त्योहारों का समय चल रहा है अभी जहां रमजान का मुबारक महिना चल रहा है तो अभी कुछ दिन पहले शहर वासियों ने नवरात्रि और राम नवमी जैसे पवित्र त्यौहार भी मानये है और महावीर जयंति हनुमान जयंति और ईद के त्योहार भी आने वाले हैं। ऐसे त्योहारों के समय में कुछ असामाजिक तत्व भोपाल शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मंगलवारा थाने में एफआईआर दर्ज | New India Times

अभी कुछ दिन पहले हमारे प्रदेश के कुछ शहरों में दुखद संप्रदायिक हिंसा हुई जिसका दुख सभी को है। जहां ऐसी घटनाओं से सबको सबक लेना चाहिए और प्रदेश में अमन शांति और भाईचारे के प्रयास करने चाहिए ताकि सद्भावना प्रेम का वातावरण बना रहे उससे उलट प्रमोद हिंदू फेसबुक यूजर ने कल 12 अप्रैल 2022 को फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट “इतवारा बुधवारा, मंगलवार , कसाइयों में भगवा लहराना है जिहादियों की छाती पर 16 अप्रैल 2022 महोदय जी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद एक वर्ग में चिंता बढ़ गई है आपसे निवेदन है इस मामले में संस्थान लेकर इस तरह के असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें ताकि ये लोग शहर की शांति भंग करने का दोबारा प्रयास ना करें।
वहीं पुलिस कमिश्नर ने इस मामले को ट्विटर पर शेर करते हुये लिखा है कि मामले को संज्ञान में लेकर मंगलवारा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

By nit

One thought on “फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मंगलवारा थाने में एफआईआर दर्ज”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version