नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

वैदिकस इंटरनेशनल अकादमी की ओर से चालीसगांव में आयोजित राज्य स्तरीय गणित प्रतियोगिता में जामनेर के स्कूली छात्रो ने सफलता प्राप्त की है. जामनेर की सरस्वती क्लास के बच्चों ने अबेकस की 8 में से 3 लेवल में राज्य स्तर के अवार्ड हासिल किए हैं. अनुराग राठोड़ लेवल चार में अबेकस प्रथम लेवल वैदिक गणित में राज्य में प्रथम, जय बाजीराव लेवल 5 में राज्य में प्रथम, शुभम चव्हाण लेवल 6 में राज्य में फर्स्ट गणित में दूसरा, जय पाटिल वैदिक गणित में राज्य में तृतीय, प्रज्ञनेश सुरवाड़े अबेकस लेवल 3 में राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया साथ ही रेवांश राठौड़, लक्ष्य राठौड़, दुर्गेश गीते, संस्कृति नाईक, आरुष महाजन, सुशांत सोनावणे, सृष्टि माली, आशिष चव्हाण, आंशुमन राठौड़, प्रणव सोनावणे, देवानंद नाईक, अनन्या हड़प, आराध्या राठौड़, जानवी सोनावणे, हिमांशु चव्हाण, कार्तिक आगले, ओजस्विनी सैतवाल, रिया पाटिल, ओम पाटील, युग चौधरी, नरेन्द्र जाधव, मोहिनी सुरवाड़े, इन छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.
