प्रथम जिला स्तरीय डॉ अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से डीएम द्वारा मांगीलाल आर्य को किया जाएगा सम्मानित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रथम जिला स्तरीय डॉ अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से डीएम द्वारा मांगीलाल आर्य को किया जाएगा सम्मानित | New India Times

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, धौलपुर के सहायक निदेशक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी के द्वारा मांगीलाल आर्य को जिले में पहली बार जिला स्तरीय डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मांगीलाल आर्य (भूतिया) सहायक लेखा अधिकारी को धौलपुर जिले की अनुसूचित जाति, जनजातियों के सामाजिक, शैक्षिक तथा आर्थिक उन्नयन के लिए उत्कृष्ट योगदान देने पर जिला स्तरीय डॉ अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार वर्ष 2022 से 14 अप्रैल को सागरपाडा स्थित अम्बेडकर भवन धौलपुर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल एवं सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, धौलपुर दीपेन्द्र शेखावत उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article