ईंट भट्ठों में पहुंचकर रोटरी क्लब बुरहानपुर के सदस्यों ने जरूरतमंदों को वितरित किये वस्त्र | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ईंट भट्ठों में पहुंचकर रोटरी क्लब बुरहानपुर के सदस्यों ने जरूरतमंदों को वितरित किये वस्त्र | New India Times

रोटरी क्लब बुरहानपुर के सचिव ललित जैन ने बताया कि रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा जो आपके लिए वेस्ट है, वो किसी के लिए बेस्ट है, के मिशन के तहत रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा क्लब अध्यक्ष रो संदीप साकलकर के मार्गदर्शन में ग्राम बोहरड़ा रोड़ पर स्थित ईट भट्टे में कार्य करनेवाले मजदूरों तक पहुँच कर वहाँ पर बच्चों को बिस्किट और 50 परिवार को वस्त्रों का वितरण किया गया। प्रोजेक्ट चैयरमेन रो संतोष महाजन ने बताया कि संस्था अध्यक्ष रो संदीप साकलकर के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर रो संदीप साकलकर, रो ललित जैन, रो संतोष महाजन, रो गेंदालाल प्रजापति , रो मनोहरसिंह किरार आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version