पढ़ाई के बोझ पर भारी पड़ रहा है स्कूल बैग का बोझ | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पढ़ाई के बोझ पर भारी पड़ रहा है स्कूल बैग का बोझ | New India Times

देश डिजिटल इंडिया की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। कई स्कूलों में पढ़ाई का तरीका भी अब डिजिटल हो गया है। बच्चों के होमवर्क से लेकर पैरेंट्स मीटिंग की जानकारी स्कूल डायरी से निकलकर अब सीधे मोबाइल पर दी जाने लगी है। इसके बावजूद कई प्राइवेट स्कूलों के बच्चे अब भी नन्हे कंधों पर बैग का भारी बोझ उठाने पर मजबूर हैं। नौनिहालों का बचपन स्कूल बैग के बोझ के तले दबा जा रहा है। जब बस्तों का बोझ उनके कंधे नहीं झेल पाते तो हाथों का सहारा देकर बच्चों को साधना पड़ता है। बच्चों के कंधे व कमर बस्तों के बोझ से दर्द कर रहे हैं। लेकिन इसकी चिंता न तो स्कूल संचालकों को है और न ही जिले के जिम्मेदार बोझ तले दबते बचपन की सुध ले रहे हैं।
पाठ्यपुस्तकों के अलावा वर्कबुक, नोटबुक, खाने का डब्बा, पानी की बोतल और कई बार विशेष नोटबुक भी होते हैं। इस तरह से छोटे बच्चे औसतन पांच-छह किलो तक भारी बस्तों को अपने कंधे पर ढोने को मजबूर होते हैं। भारी बस्ते की वजह से न केवल बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है, बल्कि उनकी सेहत पर भी फर्क पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version