जय शंकर सिंह थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में आईपीएल सट्टा वालों पर की गई छापामार कार्रवाई, सट्टा किंग बम्बईया सहित तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जय शंकर सिंह थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में आईपीएल सट्टा वालों पर की गई छापामार कार्रवाई, सट्टा किंग बम्बईया सहित तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

जयशंकर सिंह थाना अध्यक्ष जलालाबाद ने आईपीएल सट्टा खेलने व खिलाने वाले सट्टा किंग बम्बईया सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपको बताते चलें कि जनपद में गली-गली गांव-गांव आईपीएल सट्टा खेलने व खिलाने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही चली जा रही है. सूत्रों की मानें तो जनपद में लाखों करोड़ों रुपए प्रतिदिन सट्टे में इधर से उधर हो जाते हैं. इनका नेटवर्क बहुत ही मजबूत माना जा रहा है. मजबूत नेटवर्क का मेन कारण इसकी मजबूत चैन है इसका सारा कारोबार मोबाइल सिस्टम पर ही डिपेंड करता है. छोटी-छोटी टीमें बनाकर लोगों को आईपीएल सट्टा खेलने के लिए प्रलोभन दिया जाता है. लालच के कारण युवा अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई कई गुना करने के लालच में सट्टे पर लगा देते हैं जिससे उनकी जेब खाली हो जाती है और सटोरियों की तिजोरिया भर जाती हैं।

फिलहाल जनपद की पुलिस लगातार प्रयासरत है. इसी के चलते थाना जलालाबाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना अध्यक्ष जयशंकर सिंह, उ0 नि0 अमित कुमार, हे0 कां0 सुमित कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा मो0 रफीक उर्फ बम्बईया के घर की तलाशी लेकर छापामारी कर मौके से मनोज गुप्ता उर्फ मुच्छर, मो0 रफीक उर्फ बम्बईया, याकूब को आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाते व लगवाते हुए गिरफ्तार किया गया और इनके पास से तीन मोबाइल फोन, डायरी, केलकुलेटर, 3 सट्टा पर्ची एक डायरी बरामद हुई पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि आईपीएल में सट्टा लगवाते हैं जिसमे काफी रकम प्राप्त होती है उससे जो मुनाफा होता है उसे आपस में बराबर बराबर बांट लिया जाता है वर्तमान में आईपीएल सीजन चल रहा है जिससे आसपास के युवा काफी बढ़ चढ़कर सट्टा लगा रहे हैं इससे हम लोगों को काफी लाभ होता है पुलिस ने बताया कि सट्टा किंग अफसर के तार गैर जनपद फर्रुखाबाद आदि निकटवर्ती जिलों से जुड़े होना प्रकाश में आया है इसके अतिरिक्त यह भी ज्ञात हुआ है कि दारा और अफसर विगत काफी वर्षों से थाना जलालाबाद व आसपास के क्षेत्रों में छोटे कस्बों में सट्टे का कारोबार कर रहा है जो कि मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है या लोग आईपीएल शुरू होने से पहले सट्टे का कारोबार करते थे जिसमें लगभग दो माह पूर्व थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था कुछ दिन तक इन लोगों ने पुलिस के डर से कारोबार बंद कर दिया था किंतु आईपीएल शुरू होने पर अच्छी कमाई के लालच में पुन सट्टा कारोबार में संलिप्त होकर सट्टा लगाना व लगवाना शुरू कर दिया गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version