गुलशन परूथी, सागर संभाग (मप्र), NIT:

विगत दिवस टीकमगढ़ जिले के निवासी श्री अवधेश प्रताप सिंह यादव, प्रमुख सचिव म.प्र. विधान सभा को संसदीय एवं प्रशासनिक दायित्व श्रेष्ठता से निर्वहन के लिए उत्कृष्ट संसदीय सेवा सम्मान से श्री ओम् बिरला, अध्यक्ष लोक सभा, श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री, श्री गिरीश गौतम, अध्यक्ष विधान सभा तथा डॉ. नरोत्तम मिश्र मंत्री, गृह व संसदीय कार्य द्वारा भव्य संसदीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में श्री यादव को शील्ड तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री यादव के सम्मान से एक बार फिर प्रदेश में सागर संभाग के लिए गौरव का विषय है।
