नाबालिग गुम बालिका को पुलिस तक पहुंचाने वाले असली हीरो ऑटो चालक का हुआ सम्मान | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

नाबालिग गुम बालिका को पुलिस तक पहुंचाने वाले असली हीरो ऑटो चालक का हुआ सम्मान | New India Times

विगत 1 अप्रैल 2022 को गुम नाबालिग बालिका परिवार से नाराज होकर बिना किसी को बताये घर से कहीं चले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना मिसरोद में अपराध धारा 363 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मिसरोद पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर तकनीकि संसाधनों का सूक्ष्मता से विश्लेषण कर गुम बालिका की तलाश पतारसी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे उसी दौरान ऑटो चालक मो. खालिद पुत्र मो. उमर उम्र 38 वर्ष निवासी बरखेड़ी जहांगीराबाद एवं उसके साथी इमरान खान पुत्र रफीक खान उम्र 50 वर्ष निवासी बरखेड़ी जहांगीराबाद ने अपनी सूझ बूझ का उपयोग कर गुम बालिका के संबंध में थाने को सूचित किया. उक्त सूचना प्राप्त होने के उपरान्त त्वरित कार्यवाही करते हुये मिसरोद पुलिस द्वारा गुम बालिका को हस्तगत कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। ऑटो चालक मो. खालिद एवं उसके साथी इमरान खान द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिये भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमति श्रद्धा तिवारी पुलिस उपायुक्त महोदय जोन -2, श्री राजेश भदौरिया अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन -2, श्री अमित मिश्रा सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस मिसरोद संभाग, श्री रासबिहारी शर्मा थाना प्रभारी मिसरोद एवं टीम द्वारा नगद इनाम एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version