यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मौहम्मद मतीन खों गौरी शहर काजी धौलपुर की जानिब से आप सभी को रमजानुल मुबारक महीने की बहुत-बहुत मुबारकबाद अल्लाहतआला अपने प्यारे हबीब के सदके में हमारी इस माह में मांगी गई हर जायज दुआ कबूल हो धौलपुर की सरजमी वलियों की तपस्वीयों की सरजमीं रही है और आज तक धौलपुर में कोई ऐसी अनहोनी नहीं हुई जिससे हमारा धौलपुर शर्मसार हुआ हो हमें रमजाने मुबारक महीने की रहमतें हासिल करनी है और पूर्ण सुकून तरीके से अपने त्योहार मनाने हैं. इस महीने दीगर मजहबों के भी जुलूस व त्योहार हैं उनका भी ख्याल रखना है और अपने शहर की अमनों अमान शांति को कायम रखना है। हमारे नवीं रहमतुल आलमीन है और ये रहमत हर मजहब के मानने वालों पर बरस रही है। हिन्दुस्तानं मुल्क हमारा मादरे वतन है हुब्बुल वतनी हमारा ईमान है मेरी युवा बच्चों व मुस्लिम समाज के लोगों से इल्तजा है कि किसी भी तरीके की वाट्सअप व सोशल मीडिया पर कोई भी अश्लील टिप्पणी किसी मजहब व किसी भी धर्म के रहनुमा के खिलाफ न करें। अगर कोई गलत टिप्पणी करता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें और समाज में व दीगर समाज में अगर कोई खुराफाती हरकत करता है तो प्रशासन उसको अपने तरीके से देखेगा और कोई भी भड़काऊ बात व अफवाह ना फैलायें। लॉक डाउन की वजह से ईदगाह पर नमाज आप लोगों ने अदा न सकी इस वर्ष ईदगाह पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचकर अपनी एकता और अपनी सुन्नीयत का पैगाम दें। उम्मीद है कि आप धौलपुर की जो हिन्दु-मुस्लिम एकता है उसको हमेशा कायम रखेंगे।
