विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | New India Times

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण संस्था द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति के सदस्यों द्वारा आयुष्मान अस्पताल के विशेषज्ञों और प्रशिक्षित डाक्टरों की टीम के साथ छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कर स्वास्थ्य रहने के सुझाव दिये गये। वहीं शुगर और ब्लड प्रेशर से बचाव के उपाय भी बताए गये।
संस्था के जिला समन्वयक भव्य सक्सेना ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में लोगों को स्वास्थ और तंदुरुस्त रहने की सलाह दी वहीं जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर जो समस्याएं आ रही थीं उसके निराकरण के लिये परामर्श भी दिया गया.

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | New India Times

भव्य सक्सेना ने कहा कि सभी के स्वास्थ्य चेकअप कर निःशुल्क शुगर और अन्य आवश्यक ब्लड की जांच करवाई गई जिसका 200 से अधिक लोगों ने लाभ लिया जिसमें छात्र – छात्राएं, युवा वरिष्ठ, शिक्षक और बुजुर्ग शामिल हुए।
इस अवसर पर संस्था के रवि परमार, समर्थ समाधिया, लक्की चौबे, अनमोल दुबे, राजवीर सिंह, मनीष, अनुराग दुबे, देवेन्द्र सोनारे, शैलेश पवार, अनिकेत पटेल, आकाश बैरागी और संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version